एब्स्ट्रैक्ट:एफसीए ने कहा कि Zinoxtrading-fx प्राधिकृत ब्रोकर नहीं है और यूके के लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
एफसीए की रडार पर इस बार Zinoxtrading-fx नामक एक ब्रोकर आया है। इसके बारे में चेतावनी जारी करते हुए एफसीए ने कहा कि Zinoxtrading-fx प्राधिकृत ब्रोकर नहीं है और यूके के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। यह एफसीए द्वारा प्राधिकृत नहीं है इसलिए आप को इससे किसी तरह की कोई सुरक्षा और गारंटी नहीं प्राप्त होगी। आपको बता दें कि एफसीए यूके की एक मौद्रिक प्रशासनिक निकाय है जो स्वतंत्र रूप से संचालित होता है, और वित्तीय सेवा उद्योग से जुड़े सदस्यों से शुल्कवसूलती है।

इस तरह कि चेतावनी ये प्रदर्शित करती है कि ऐसे अनाधिकृत ब्रोकर्स विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पार लोगों से ठगी कर रहे हैं है। इस तरह के अनाधिकृत ब्रोकर्स का चुनाव और इनमें निवेश करने से बचें। ये एक स्कैमस से अधिक कुछ नही है। है। एक निवेशकर्ता के तौर पर धन निवेश करने के लिए हमेशा एक सुरक्षित एवं लाइसेंस धारक ब्रोकर का ही चुनाव करें।
wikifx ने Zinoxtrading-fx के बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए इसकी वेबसाइट खोली तब हमने पाया कि वहां साफ़ तौर पर ये लिखा गया है कि पेमेंट केवल क्रिप्टो मुद्रा {बीटीसी या यूएसडीटी} में ही मान्य होगी। ये बात ध्यान देने योग्य है कि क्रिप्टो करेंसी से पैसे की आवाजाही गुप्त रहेगी और आपको नहीं पता होगा कि आप किसे अपना पैसा दे रहे हैं तथा इस तरह की आवाजाही से आपका पैसा आपको वापस भी नहीं लौटाया जा सकेगा। इसलिए Zinoxtrading-fx जैसे ब्रोकर्स इस तरीके की आवाजाही का प्रयोग करते हैं। गौरतलब है कि एफसीए इस ब्रोकर को पहले ही ब्लैकलिस्ट कर चुकी है। अन्त्ततः इस तरह के ब्रोकर पर विश्वास करने से आप ठगी के ही शिकार होंगे।

wikifx.com/hi आपको ऐसे जालसाजों से सतर्क करता है कि अपने पैसे कहीं भी निवेश करने से पहले उस प्लेटफॉर्म या ब्रोकर के बारे में सारी जानकारी wikifx.com/hi पर जाकर जुटाएं और पूरी जांच- परख के बाद ही अपना पैसा निवेश करें। आपको बता दें कि आप wikifx.com/hi पर ना केवल अपने ब्रोकर से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं बल्कि ऐसे ठगी करने वाली वेबसाइटस की यहाँ शिकायत कर उन्हें बेनकाब भी कर सकते हैं। wikifx.com/hi ऐसे विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर हो रहे स्कैम्स का पर्दाफाश करने में आपकी पूरी मदद करेगा और लोगों को ऐसे स्कैम्स में ना फंसने के लिए सचेत करता है।

अस्वीकरण:
इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।